संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी
मुंबई: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी इंडी गठबंधन ने मोर्चा खोलते हुए राजधानी दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी नेताओं ने संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग तक मार्च निकाला और घेरने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सभी पहले रोक लिया और विपक्षी सांसदों को हिरासत मे ले लिया। विपक्षी गठबंधन के आंदोलन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर संविधान से बनी संस्थाओं के खिलाफ अविश्वास पैदा करने का आरोप लगाया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में वामपंथी शासन लाने का दावा भी किया।
admin
News Admin