logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर स्नातक सीट पर आज नामांकन, भाजपा के सुधाकर कोहले और कांग्रेस के अभिजीत वंजारी भरेंगे पर्चा; अनिल सोले का बगावती सुर


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन का अहम दिन है। नागपुर संभाग की स्नातक सीट पर भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। सभी प्रमुख उम्मीदवार आज विभागीय कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन के बहाने दोनों प्रमुख दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी है।

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें नागपुर संभाग की स्नातक और अमरावती संभाग की शिक्षक सीट भी शामिल है। नागपुर स्नातक सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक सुधाकर कोहले को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मौजूदा विधायक अभिजीत वंजारी पर भरोसा जताया है। दोनों ही उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इस दौरान दोनों दलों की ओर से शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा।

वहीं, भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक और पूर्व विधान परिषद सदस्य अनिल सोले ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सोले दोपहर करीब डेढ़ बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा एनसीपी शरद पवार गुट से जुड़े और ‘कराले मास्टर’ के नाम से चर्चित नितेश कराले भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। वह भी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 

नागपुर स्नातक सीट पर आज होने वाले नामांकन के साथ ही चुनावी मुकाबला और स्पष्ट होता नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नागपुर समेत संबंधित पांच सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।