logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल सोले ने तेज किया चुनाव प्रचार, सोले के समर्थन में जुटे पुराने नेता


नागपुर: महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर स्नातक सीट के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अनिल सोले ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पूर्व विधायक गिरीश बड़कस चौक स्थित कार्यालय को सोले के प्रचार कार्यालय के रूप में शुरू किया गया है। इस दौरान सोले ने पार्टी में संवाद की कमी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सालों तक पार्टी को खड़ा करने वाले नेताओं को किनारे किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि वे कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के बागी उम्मीदवार अनिल सोले ने नागपुर स्नातक सीट पर अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत मध्य नागपुर के बड़कस चौक पर उनके प्रचार कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूर्व विधायक गिरीश व्यास के कार्यालय को ही सोले के प्रचार कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है। शुक्रवार को कार्यालय के उद्घाटन से पहले समर्थकों ने अनिल सोले का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी के कई पुराने और पूर्व नेताओं ने सोले को अपना समर्थन दिया। इनमें सुनील अग्रवाल और बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए छोटू भोयर भी मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम में नेताओं ने सोले के लिए काम करने और उन्हें जीत दिलाने की बात कही।

वहीं, समर्थकों को संबोधित करते हुए अनिल सोले ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब संवाद की कमी हो गई है। पहले कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद उम्मीदवार तय किए जाते थे, लेकिन अब सीधे नामों का ऐलान कर दिया जाता है। सोले ने पार्टी के पुराने नेताओं को किनारे किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस स्थिति से कार्यकर्ता आहत हैं और वे उन्हीं कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।