महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित
मुंबई: महाराष्ट्र में अलनीनो (El-Nino) के चलते बने जल संकट (Water Crisis) के बीच राज्य सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी जलस्रोतों में उपलब्ध पानी को फिलहाल पीने के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहली प्राथमिकता पीने के पानी की होगी, इसके बाद ही बचे पानी का इस्तेमाल कृषि और उद्योगों के लिए किया जाएगा।
admin
News Admin