logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Cm Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Dcm Eknath Shinde) के रिश्तों को लेकर लगातार कई दावे किए जाते रहे है। इसी बीच कांग्रेस नेता (Congress Leader) विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में सब ठीक नहीं होने और मतभेद का दावा किया है। वडेट्टीवार के दावे पर मंत्री आशीष जायसवाल (Ashish Jaisawal) ने पलटवार किया है। जायसवाल ने कांग्रेस नेता को सधी हुई सलाह देते हुए दूसरे पर ऊँगली उठाने के बजाय आत्मचिंतन करने की सलाह दी। 

वडेट्टीवार ने क्या किया दावा?
मंगलवार को नागपुर स्थित निजनिवास पर वडेट्टीवार ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शिंदे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर जवाब देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच शीत युद्ध की स्थिति बनी हुई है। दोनों एक-दूसरे की बात नहीं मान रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, "
यहां तक कि मंत्रिमंडल की बैठकों में भी दोनों के बीच बातचीत नहीं होती।"

पुणे स्नातक सीट पर शिवसेना नेता 
मंगेश चिवटे के निर्दलीय उतरने पर बोलते हुए वडेट्टीवार ने कहा, "मंगेश चिवटे के पद को लेकर यह विवाद चल रहा है। यह महायुति का आपसी और आंतरिक विवाद है, इसलिए हमें इस मामले में कुछ कहने की जरूरत नहीं है।"

जायसवाल का वडेट्टीवार पर पलटवार

कांग्रेस नेता के बयान पर शिवसेना नेता और मंत्री आशीष जायसवाल ने पलटवार करते हुए सधी हुई सलाह दी है। जायसवाल ने कहा, "विजय वडेट्टीवार जब किसी दूसरे की ओर एक उंगली उठाते हैं, तो चार उंगलियां उनकी ओर होती हैं।" मंत्री ने यह भी कहा कि, "वे विपक्ष में हैं और अपना काम कर रहे हैं।"