logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधान परिषद स्नातक मतदाता चुनाव के लिए नागपुर सीट से सुधाकर कोहले भाजपा उम्मीदवार ⁕
  • ⁕ Amravati: नए सोयाबीन ने पहली बार छुआ 6 हजार रुपये का आंकड़ा, बारिश की मार से उत्पादन घटा, मंडियों में आवक कम ⁕
  • ⁕ Wardha: मार्ग पर जामठा इलाके में भीषण हादसा, पति-पत्नी और चार साल के मासूम बच्चे की मौत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: 30 करोड़ की विकास निधि पर सियासी घमासान, विकास निधि पर नगर परिषद में आरोप-प्रत्यारोप ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधान परिषद स्नातक मतदाता चुनाव के लिए नागपुर सीट से सुधाकर कोहले भाजपा उम्मीदवार


नागपुर: भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के पांच स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। नागपुर प्रभाग  स्नातक चुनाव क्षेत्र के लिए सुधाकर कोहले की उम्मीदवारी घोषित की गई है।

भाजपा की ओर से उम्मीदवारी की घोषणा होते ही नागपुर से बगावत होने की संभावना पैदा हो गई है। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की ओर से उम्मीदवारी चाहने वाले पूर्व विधायक अनिल सोले ने उम्मीदवारी का नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा की है।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक अनिल सोले कल यानी सोमवार दोपहर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा ने रविवार को सुधाकर कोहले की उम्मीदवारी घोषित की है। भाजपा से सुधाकर कोहले और अनिल सोले दोनों उम्मीदवारी के इच्छुक थे।

अनिल सोले की सोशल मीडिया पर इस तरह की प्रचार अभियान भी चल रहे थे। पिछले स्नातक चुनाव में भाजपा ने अनिल सोले को आखिरी समय में दरकिनार करते हुए संदीप जोशी को उम्मीदवारी दी थी। अनिल सोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निकट माने जाने वाले सहयोगी हैं। उन्होंने नागपुर के महापौर पद की भी जिम्मेदारी संभाली है।