logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में भाजपा नेताओं ने 'एकला चलो रे' की मांग, मुख्यमंत्री ने कहा- मनमुटाव भूलो और एकजुट होकर लड़ो चुनाव


नागपुर: आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था और महानगर पालिका चुनावों के मद्देनजर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विदर्भ संगठन बैठक सोमवार को नागपुर में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अगुवाई में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में, पार्टी पदाधिकारियों ने एक बड़ी मांग उठाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नागपुर जिले में भाजपा को किसी भी गठबंधन के बिना, अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।

वियो: राज्य में स्थानीय निकाय और महानगर पालिका चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नागपुर में पूर्व विदर्भ संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की अगुवाई में हुई इस बैठक में आगामी चुनावों के साथ-साथ नागपुर विभाग स्नातक चुनाव की तैयारियों और संगठन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन में एकजुटता पर सबसे ज्यादा जोर दिया। उन्होंने नेताओं से आपसी मनमुटाव समाप्त कर एक साथ काम करने का भावनात्मक आह्वान किया और कहा, "जिनसे आप नाराज हैं, या जो आपसे नाराज हैं, वे सभी एक साथ आएं और मिलकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ें।"

हालाँकि, इस दौरान नागपुर के पदाधिकारियों और नेताओं ने एक बड़ी मांग रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में भाजपा संगठन बहुत मजबूत है, इसलिए आगामी चुनावों में किसी भी गठबंधन के बिना, पार्टी को अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए।