logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा की तर्ज पर जिला परिषद् और पंचायत में हो स्वीकृत सदस्य, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मुख्यमंत्री से अधिनियम में बदलाव की मांग


नागपुर: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने एक महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव की मांग करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के जिला परिषद् और नगर पंचायत अधिनियमों में संशोधन करने का आग्रह किया है। बावनकुले ने महानगर पालिकाओं की तर्ज पर इन संस्थाओं में भी स्वीकृत (मनोनीत) सदस्यों को नियुक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने यह मांग करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि, "मुख्यमंत्री इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेंगे।"

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा कि, "मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के जिला परिषद, जिला पंचायत और नगर परिषद् अधिनियम में बदलाव की मांग की है। जिस तरह महानगर पालिका में मनोनीत सदस्य होते हैं, ठीक उसी तरह जिला परिषद, जिला पंचायत में भी मनोनीत सदस्य होने चाहिए।"

उन्होने आगे कहा, "जिला परिषद् में पांच और जिला पंचायत में दो मनोनीत सदस्यों की मांग मैंने की है। इसके लिए अधिनियम में बदलाब होना जुरूरी है। बावनकुले ने आगे कहा कि, मुझे पूरी आशा है मुख्यमंत्री इस मांग पर जरूर वचार करेंगे और सकारात्मक निर्णय लेंगे।"