logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

छत्रपति शिवाजी महाराज का बाघ नख को भारत लाना मतलब पैसे की बर्बादी करना: नाना पटोले


भंडारा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने छत्रपति शिवजी महाराज के बाघ नख को भारत वापस लाने के निर्णय पर विवादित बयान दिया है। पटोले ने कहा कि, “बाघ नख वापस लाना जनता के पैसे की बर्बादी है।” कांग्रेस नेता भंडारा में पत्रकारों से बात कर रहे थे, जहां इसको लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने यह बात कही।

पटोले ने कहा, “पहले इस सरकार ने विदेश से चीते लाए, अब शिवाजी महाराज के बाघ के पंजे लाने वाली है। यह सरासर जनता के पैसे की बर्बादी है। 2014 में बीजेपी की सरकार आने पर दाऊद इब्राहिम को पकड़कर लाने का वादा किया था। दो बार सरकार आ गई लेकिन अभी तक दाऊद को नहीं ला पाए।” 

ज्ञात हो कि, शुक्रवार को राज्य पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने लंदन से शिवाजी महाराज का बाघ नख वापस राज्य में लाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि, एक अक्टूबर को वह लन्दन जायेंगे और जहां रखा हुआ है उस म्यूजियम के साथ एमओयू साइन करेंगे। इसके बाद नवंबर महीने में नख को वापस लाया जाएगा।" ज्ञात हो कि, जिस बाघ नख को वापस लाया जाने वाला है उसी से छत्रापति शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध किया था।

कांग्रेस को दो समर्थन देंगे आरक्षण 

मराठा आरक्षण के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “आरक्षण के सभी रास्ते खुले हैं। अगर भाजपा से नहीं होरहा होगा तो जनता केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाए। हम ओबीसी और मराठा को आरक्षण देंगे।” केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पटोले ने कहा, "सरकार जातिगत जनगड़ना नहीं कराना चाहती। ओबीसी आग है। अगर उसके आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया तो सरकार जल जाएगी।