logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में बगावत के बाद फिर भाजपा में ब्रिजभूषण पाझारे, निलंबन रद्द कर पुनः पार्टी में किया गया शामिल


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे ब्रिजभूषण पाझारे ने आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में घरवापसी की। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरित शर्मा, पूर्व महानगराध्यक्ष राहुल पावडे और पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल निंबालकर की उपस्थित में पाझारे का निलंबन रद्द कर उन्हें पुनः पार्टी में शामिल किया गया। इस कदम से चंद्रपुर की स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं को हवा मिली है।

टिकट को लेकर हुआ था बड़ा संघर्ष

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण को लेकर जोरगेवार और पाझारे के बीच कड़ी रस्साकशी हुई थी। पाझारे को टिकट दिलाने के लिए तत्कालीन मंत्री व वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दिल्ली तक कोशिशें की थीं। हालांकि भाजपा के ही एक प्रभावी गुट ने जोरगेवार के पक्ष में ताकत झोंकी और अंततः टिकट जोरगेवार को मिला। इसी प्रक्रिया में मुनगंटीवार के हाथों से ही जोरगेवार का भाजपा में प्रवेश कराया गया था टिकट न मिलने से नाराज़ पाझारे ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव लड़ा, परंतु उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। बगावत के बाद भाजपा ने उनका निलंबन भी किया था।

चुनाव नज़दीक, दल-बदल तेज

अब जब स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव नज़दीक हैं, सभी दलों में हलचल और दल-बदल की प्रक्रिया तेज होती दिखाई दे रही है। इसी पृष्ठभूमि में मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में पाझारे का भाजपा में पुनः आगमन हुआ है। इस घटनाक्रम ने चंद्रपुर की राजनीति में नई बहस को जन्म दिया है।

जोरगेवार की नाराज़गी की चर्चा

पार्टी के अंदर इस बात की चर्चा है कि ब्रिजभूषण पाझारे को पुनः भाजपा में लेने के निर्णय से विधायक किशोर जोरगेवार नाराज़ बताए जा रहे हैं। यह समीकरण भाजपा की आंतरिक गुटबाजी, आगामी चुनाव रणनीति और दोनों गुटों की ताकत के आकलन को लेकर नई अटकलों को हवा दे रहा है।