logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

Ramtek: बगावत के कारण भाजपा और शिंदेसेना के अधिकृत उम्मीदवारों की सीट फंसी


नागपुर: स्थानीय निकाय चुनाव 2025-26 के लिए नामाकंन प्रक्रिया के अंतिम दिन उम्मीदवारों के द्वारा भव्य शक्ति प्रदर्शन के साथ नामाकंन दाखिल किए गए. महायुती में हुई बगावत के कारण भाजपा एवं शिंदेसेना के अधिकृत उम्मीदवारों की सीट पूरी तरह से फंस गई हैं.

नागपुर जिले की रामटेक नगर परिषद सहित पारशिवनी नगर पंचायत,कांद्री नगर पंचायत एवं कन्हान नगर परिषद की कुल 74 नगरसेवक तथा 4 नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 466 उम्मीदवारों ने तगड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच नामाकंन किया हैं. 

इस नामाकंन के साथ ही पारशिवनी,कन्हान,कांद्री एवं रामटेक नगर परिषद में पार्टी से बगावत कर अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ बागियों ने भी झंडा बुलंद कर दिया हैं. इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 194 चुनाव चिंन्ह सहित राष्ट्रीय पार्टी के 5 चुनाव चिंन्ह तथा राज्य स्तरीय पार्टीय के 9 चिंन्ह उम्मीदवारों को आवंटित किए जाएगें.