logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

विदर्भ में निकाय चुनाव में जबरदस्त उत्साह, हर जिले में रिकॉर्ड संख्या में मैदान में उम्मीदवार


नागपुर: विदर्भ में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भारी भीड़ ने पूरे चुनाव माहौल को गर्म कर दिया। कुल 2,457 पदों के लिए 11,000 से अधिक नामांकन दाखिल होने से स्पष्ट है कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा और राजनीतिक रूप से हाई-वोल्टेज रहने वाला है।

विदर्भ के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में इस बार अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है। नामांकन की अंतिम तिथि पर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त भीड़ उमड़ी और राजनीतिक तापमान चरम पर पहुँच गया। कुल 2,457 पदों के लिए 11,000 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि मुकाबला बेहद कड़ा, दिलचस्प और बहु-कोणीय होने वाला है।

नागपुर, भंडारा, चंद्रपुर, अमरावती, गोंदिया, गढ़चिरौली समेत लगभग सभी जिलों में उम्मीदवारों और समर्थकों की भीड़ ने चुनाव कार्यालयों के बाहर रौनक बढ़ा दी। कई दिग्गजों के साथ-साथ नए चेहरे और बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरे हैं। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने की होड़ ऐसी रही कि कई वार्डों में एक-एक पद पर दर्जनों उम्मीदवार सामने आ गए।

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नागपुर की 546 सीटों के लिए 2400 से ज्यादा नामांकन: 

अकोला की 142 सीटें पर 938 नामांकन

बुलढाणा: 296 सीटें – 1,743 नामांकन

वाशिम: 124 सीटें – 1,146 नामांकन

अमरावती: 278 सीटें – 780 नामांकन

भंडारा: 100 सीटें – 849 नामांकन

चंद्रपुर: 253 सीटें – 568 नामांकन

गड़चिरोली: 68 सीटें – 426 नामांकन

गोंदिया: 99 सीटें – 788 नामांकन

वर्धा: 166 सीटें – 1,093 नामांकन

यवतमाल: 293 सीटें पर 940 नामांकन हुए हैं।

विदर्भ की 80 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के लिए हो रहे इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे सड़क, पानी, सफाई, विकास योजनाएँ और नागरिक सुविधाएँ, प्रत्याशियों की रणनीति के मुख्य केंद्र बने हुए हैं। वहीं, बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने गढ़ मजबूत करने के लिए पूरे दमखम के साथ प्रत्याशियों को उतारा है, जिससे मुकाबला बहुस्तरीय और अत्यंत प्रतिस्पर्धी हो गया है।

चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण में अब नामांकन की छानबीन और नाम वापसी का दौर शुरू होगा, जिसके बाद अंतिम सूची तय की जाएगी। भारी संख्या में नामांकन आने के कारण कई निकायों में त्रिकोणीय, चतुर्भुजी और कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना बन गई है।