logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: बबनराव लोणीकर के विरोध में चिखली में कांग्रेस का चप्पल मारो आंदोलन


बुलढाणा: भाजपा नेता बबनराव लोणीकर के बयान के विरोध में चिखली में कांग्रेस ने जोड़ मारो आंदोलन किया.. इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई. चिखली कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने कहा, "सत्ताधारी पार्टी के कपड़े, जूते, विधायक, गाड़ी में डीजल, हवाई जहाज की टिकट, नेतृत्व सब जनता की देन है. अब जनता सत्ताधारी पार्टी के कपड़े फाड़ेगी, जो जनता के टैक्स से आया है. यदि भाजपा नेताओं द्वारा इस तरह के बेतुके बयान जारी रहे तो जनता तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक उन्हें सचमुच जूतों से पिटेगी। इस दौरान तहसीलदार को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की गई. इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.