logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दिलीप वालसे पाटिल बने बुलढाणा के पालकमंत्री, शिंदे गुट का विरोध नहीं आया काम


बुलढाणा: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को पालकमंत्री की सूची को संसोशित करते हुए नई सूची जारी कर दी है। इसके तहत मुख्यमंत्री ने 12 जिलों के पालकमंत्रियों के नामो का ऐलान कर दिया है। जिसमें पुणे और अमरावती शामिल है। इसी के साथ जिले के पालकमंत्री का नाम भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को जिले का पालकमंत्री बनाया है। ज्ञात हो कि, जिले में एनसीपी का पालकमंत्री देने को लेकर शिंदे गुट द्वारा लगातार विरोध किया जारहा था, लेकिन उनका विरोध काम नहीं आया और पाटिल को प्रभार सौंप दिया गया। 

जिले को लेकर अजित पवार थे नाराज 

महायुति सरकार में जिले के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मनचाहा जिला नहीं मिलने के कारण अजित पवार सहित उनका गुट लगातार नाराज चल रहा था। इसी के मद्देनजर कल हुई कैबिनेट बैठक में अजित पवार शामिल नहीं हुए। आखिर में आज पवार की नाराजगी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 12 जिलों के पालकमंत्री के नामो की घोषणा कर दी। पुणे सहित बुलढाणा जिले को एनसीपी कोटे में दे दिया गया। 

सांसद विधायकों का विरोध नहीं आया काम

जिले का प्रभार एनसीपी कोटे के मंत्रियों को न मिले इसको लेकर सांसद प्रतापराव जाधव, विधायक संजय गायकवाड, संजय रायमूलकर लगातार लगे हुए थे। बैठकों तक में उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया। हालांकि, आखिर में उनका विरोध काम नहीं आया और एनसीपी कोटे का पालकमंत्री घोषित कर दिया गया।