logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पूजा खेड़कर पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, सेवा से किया बर्खास्त; गिरफ़्तारी की लटकी तलवार


नई दिल्ली: विवादित आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर (Pooja Khedkar) पर केंद्र सरकार (Central Government) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है। केंद्र सरकार की इस कार्रवाई से खेड़कर को बड़ा झटका लगा है। वहीं इस कार्रवाई के बाद खेड़कर पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकने लगी है। 

केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर के खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासनिक सेवा परिवीक्षा नियम, 1954 के नियम 12 के तहत की है। इसलिए केंद्र सरकार ने उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा से तत्काल मुक्त करने का आदेश दिया है। कुछ दिन पहले यूपीएससी ने उनकी प्रशिक्षु आईएएस नियुक्ति रद्द कर दी और उनके यूपीएससी परीक्षा देने पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया।

पूजा खेडकर ने विकलांगता दिखाने के लिए दो प्रमाण पत्र जमा किए। दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया था कि इनमें से एक सर्टिफिकेट फर्जी है। खेड़कर पर धोखाधड़ी और धोखाधड़ी से अन्य पिछड़ा वर्ग और विकलांगता कोटे का लाभ हासिल करने का आरोप है।