logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपूर राज्य के वन विभाग में 51 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती, वनमंत्री गणेश नाईक की बडी घोषणा


चंद्रपुर: राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक चंद्रपुर दौरे पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा, “राज्य के वन विभाग में 51% महिलाओं की भर्ती की जाएगी गणेश नाईक ने सबसे पहले वन विभाग के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन कर कार्यक्रम की औपचारिक सुरुवात की। इसके पश्चात आयोजित ‘वनशक्ति’ कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम उठाने की घोषणा की।"

नाइक ने कहा, "आज की कई युवतियाँ वन सेवा में आने की प्रबल इच्छा रखती हैं। वे जंगल के अंदर काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार और उत्साही हैं। उनकी इस इच्छाशक्ती को दिशा देने के लिए हमने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में वन विभाग में 51% पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

नाईक ने कहा, "यह केवल महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नहीं, बल्कि प्रशासन में उनकी मजबूत भागीदारी दर्शाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से महिलाएँ वनसेवा में प्रवेश के लिए आगे आ रही हैं और उनकी इस लगन को देखते हुए सरकार या निर्णय लेने जा रही है।"