logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: महानगरपालिका चुनाव के लिए प्रचार थमा, अब गुप्त प्रचार पर जोर


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव के लिए पिछले 15 दिनों से चल रहा जोरदार सार्वजनिक प्रचार अब थम चुका है। सभी राजनीतिक दल अब अंतिम चरण में गुप्त प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इस चुनावी प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त एकजुटता देखने को मिली। विधायक किशोर जोरगेवार और विधायक सुधीर मुनगंटीवार एक साथ प्रचार करते नजर आए। इससे दोनों नेताओं के बीच पहले मौजूद मतभेद दूर होने के संकेत मिले हैं और शहर में भाजपा के लिए अनुकूल माहौल बनता दिख रहा है। 

विधायक किशोर जोरगेवार ने विभिन्न वार्डों में पदयात्राएं निकालकर भाजपा उम्मीदवारों को मजबूती दी और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने भी प्रचार में ताकत झोंकी, लेकिन सांसद प्रतिभा धानोरकर और विधायक विजय वडेट्टीवार एक साथ प्रचार करते नजर नहीं आए। प्रदेश अध्यक्ष की सभा को छोड़ दिया जाए तो दोनों नेता कहीं भी संयुक्त रूप से प्रचार करते नहीं दिखे।

इसके उलट, विधायक किशोर जोरगेवार सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय रूप से प्रचार करते दिखाई दिए, जिससे भाजपा की संगठनात्मक मजबूती सामने आई। अब कल होने वाले मतदान में किसका राजनीतिक भविष्य संवरेगा, इस पर पूरे चंद्रपुर की निगाहें टिकी हुई हैं।