logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस को जिले में लगा झटका, जिला बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय डोंगरे सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला बैंक और स्थानीय स्वराज संस्था के चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। उसके पहले जिले में नेताओं का दल बदल शुरू है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय डोंगरे अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने नागपुर स्थित आवास पर सभी को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। 

इस बात की जानकारी देते हुए बावनकुले ने कहा कि, "चिमूर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बंटी भांगड़िया के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेता तथा चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय डोंगरे, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिमूर प्रशांत पिसे अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोराडी स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।"

बावनकुले ने आगे लिखा, "पार्टी की ओर से सभी का स्वागत किया गया तथा भविष्य में पार्टी कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर मेरे साथ पूर्व विधान परिषद सदस्य मितेश जी भांगड़िया, राजू देवताले, राजू पाटिल झाड़े, मनीष टुंपलीवार, डॉ. शाम हटवाड़े, कमलाकर लोनकर, ओम पाटिल गणोरकर, पार्थ भांगड़िया तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।