logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: विधायक सुधाकर अडबाले के मांग पर गृह विभाग ने जारी किया पत्र


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए विधायक सुधाकर अडबाले ने गृह विभाग को पत्र लिखा की जिले के विभिन्न उद्योगों में बड़ी संख्या में बाहरी राज्य के मजदूर कार्यरत हैं। लेकिन इन मजदूरों की पुलिस सत्यापन किए बिना सीधे नौकरी पर नियुक्ति की जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है। 

इस गंभीर विषय को ध्यान में रखते हुए विधायक अडबाले ने गृह विभाग को पत्र लिखकर यह मांग की थी बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी राज्य के मजदूर को उद्योगों में नौकरी न दी जाए। उन्होंने अपने पत्र में यह आशंका भी व्यक्त की है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कई लोग इसी तरह जिले में निवास कर रहे हो सकते हैं। गृह विभाग ने इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस को तत्काल निर्देश जारी किए हैं। 

निर्देश में कहा गया है कि किसी भी औद्योगिक संस्थान में बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी बाहरी व्यक्ति को नौकरी पर न रखा जाए और जो इस प्रकार पहले से कार्यरत हैं, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।