logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कांग्रेस सांसद और भाजपा विधायक एक ही वाहन में; जिला बैंक चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज


चंद्रपुर: 10 जुलाई को होने वाले चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। जिले के प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विधायक और सांसद स्तर पर भी इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

यह चुनाव पार्टी के अधिकृत चिन्ह पर नहीं हो रहा है, जिससे सभी नेता अपने-अपने हितों के अनुसार गुटबाजी और रणनीति बना रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में हाल ही में कांग्रेस की सांसद प्रतिभा धानोरकर और भाजपा के विधायक देवराव भोंगळे एक ही वाहन में यात्रा करते हुए नजर आए। जिला नियोजन समिति की बैठक समाप्त कर ये दोनों नेता एक साथ अगले कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। इस दृश्य ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और अधिक हवा दे दी है।

यह प्रसंग इसलिए भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर रहा है क्योंकि धानोरकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार के बीच के मतभेद किसी से छुपे नहीं हैं। दूसरी ओर, विधायक बंटी भांगड़िया और विधायक किशोर जोरगेवार भी इस चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक सुधीर मुनगंटीवार के प्रमुख राजनीतिक विरोधी माने जाते हैं।

ऐसे में मुनगंटीवार समर्थक माने जाने वाले विधायक देवराव भोंगळे और कांग्रेस सांसद प्रतिभा धानोरकर की एक साथ यात्रा करना संभावित चुनावी समीकरणों की ओर इशारा करता है। इस एकजुटता से यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह साथ चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती बैंक की सत्ता तक पहुँचेगा? अब देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में कौन-कौन से नए राजनीतिक गठबंधन बनते हैं और सत्ता का समीकरण किसके पक्ष में झुकता है।