logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर मनपा की मानसून पूर्व तैयारी; श्रेय लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता का बचकाना प्रयास


चंद्रपुर: चंद्रपुर नगर निगम द्वारा वर्तमान में मानसून पूर्व तैयारियों का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख नालों सहित आंतरिक नालों की सफाई अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर की गटर सफाई और सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य भी तेजी से जारी है, ऐसी जानकारी मनपा प्रशासन ने दी है।

हालांकि, इस कार्य का श्रेय लेने के लिए कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता प्रयासरत नजर आ रहे हैं। इसका एक ठोस उदाहरण चंद्रपुर शहर के तुकूम शास्त्रीनगर इलाके में देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी सुनील डोंगरे ने स्वच्छता का कार्य चालू रहने के दौरान मौके पर पहुंचकर फोटो सेशन किया और फिर यह दावा करते हुए कि यह कार्य उनके प्रयासों से हुआ है, फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर खुद का प्रचार करने की कोशिश की।

नगर निगम स्वयं स्वच्छता अभियान चला रहा है, ऐसे में इस तरह से राजनीतिक श्रेय लेने का बचकाना प्रयास करने पर सुनील डोंगरे की चारों ओर आलोचना हो रही है। इससे पहले भी वे सरकारी कार्यस्थलों पर जाकर फोटो खींचकर प्रचार करते हुए अपनी अपरिपक्व सोच का प्रदर्शन कर चुके हैं। इसलिए इस बार भी उनकी इस हरकत की कड़ी निंदा हो रही है।