logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर की तिरंगा रैली में एकजुट हुए कांग्रेस के दो धुरंधर"


चंद्रपुर: शहर में कल भारी बारिश के बीच चंद्रपूर शहर और ग्रामीण कांग्रेस की ओर से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। खास बात यह रही कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता काँग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर पुराने राजनीतिक मतभेद भुलाकर इस रैली में एकसाथ नजर आए।

यह तिरंगा रैली 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। देशभक्ति के इस माहौल में दोनों नेताओं की एकजुटता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।

वडेट्टीवार और धानोरकर के बीच पिछले कुछ वर्षों से चल रहा राजनीतिक संघर्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं में गुटबाजी का कारण बन रहा था। कई बार दोनों नेता एक मंच साझा करने से भी कतराते थे। लेकिन इस रैली में उनका साथ आना यह संकेत देता है कि आपसी मतभेद अब कम हो सकते हैं।

भारी बारिश की परवाह न करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा लहराते हुए रैली निकाली गई। आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की यह एकजुटता काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं ने भावुकता से कहा, "आख़िरकार तिरंगे ने दोनों को एक कर दिया।"