logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेजरफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, छह की मौत, दो घायल; राजुरा तहसील के कापणगाव की घटना


चंद्रपुर: जिले के राजुरा- गड़चांदूर मार्ग पर कपाणगांव के पास हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई। राजुरा से पचगांव जा रही ऑटो को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं, जिनका इलाज चंद्रपुर और राजुरा के अस्पताल में किया जा रहा है। यह दुर्घटना 28 अगस्त, 2025 को शाम 4 बजे हुई।

मृतकों की पहचान रवींद्र हरि बोबड़े (पाचगांव), शंकर कारू पिपेरे (कोच्चि), वर्षा बंडू मांडले (खामोना), तनु सुभाष पिंपलकर (पाचगांव), ताराबाई नानाजी पपुलवार (पाचगांव) और ऑटो चालक प्रकाश मेश्राम (पाचगांव) के रूप में हुई है। इसके अलावा, निर्मला रावजी झाडे (पाचगांव) को गंभीर अवस्था में चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है और भोजराज महादेव कोडापे (भुरकुंडा) का राजुरा उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक प्रकाश मेश्राम और सात यात्री राजुरा-गड़चांदूर मार्ग से पाचगांव जा रहे थे। सड़क पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक का मार्ग बदला गया था, लेकिन कोई सूचक फलक नहीं लगाया गया था। इसी कारण चालक संभ्रमित हो गया और जैसे ही ऑटो हाईवे पर उतरा, विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पूरा चूर हो गया, और ऑटो चालक समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को चंद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राजुरा पुलिस ने लापरवाही और दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।