logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

CM देवेंद्र फड़णवीस जाएंगे दावोस, वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में लेंगे हिस्सा, राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का बड़ा प्रयास


मुंबई: राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडवणीस 20 से 24 जनवरी तक दावोस में वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए वे 19 तारीख को सुबह-सुबह मुंबई से रवाना होंगे। महाराष्ट्र में और अधिक विदेशी निवेश लाने के लिए उनका यह दौरा काफी अहम रहने वाला है।

इससे पहले देवेंद्र फड़णवीस ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान दावोस में वर्ल्ड आइकॉनिक फोरम में 3 बार हिस्सा लिया था। औद्योगिक विकास के मामले में महाराष्ट्र पांचवें स्थान से पहले स्थान पर आ गया है। उस दौरान राज्य में दो बार मैग्नेटिक महाराष्ट्र का आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के दावोस दौरे में कई कार्यक्रम होंगे। वह विश्व के कई नेताओं से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरे पर उद्योग मंत्री उदय सामंत के साथ-साथ एमआईडीसी, एमएमआरडीए, सिडको अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ रहेगा।

कई समझौता ज्ञापनों पर होंगे हस्ताक्षर 

इस दौरे के दौरान डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह दौरा महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश लाने का एक प्रयास होगा। निःसंदेह इससे मुख्य रूप से रोजगार सृजन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा।