logo_banner
Breaking
  • ⁕ कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का बड़ा दावा; कहा- देश में बनेगी लॉकडाउन जैसी स्थिति, पेट्रोल-डीजल एक दाम होंगे 150 पार; चुनाव आयोग को बताया भाजपा का दलाल ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार का दिखा असर, 24 घंटे में प्रयागराज जाने वाले सभी रास्तों से जाम हुआ समाप्त; ट्रैफिक हुआ सामान्य


प्रयागराज: महाकुंभ में जाने के लिए जनता उमड़ आई है, जिसके कारण पिछले तीन दिनों से प्रयागराज जाने वाले तमाम रास्तों में जाम ही जाम दिखाई दिया। श्रद्धालु 15-15 घंटे तक जाम में फंसे दिखाई दिए। ने केवल सड़के बल्कि प्रयागराज शहर पूरी तरह वाहनों से चोक हो गया। शहर में लगते जाम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी  ने अधिकारियों के साथ बैठक की और लगते जाम को लेकर सभी की क्लास लगा दी। इसी के साथ मुख्यमंत्री जल्द से जल्द जाम को समाप्त करने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश का असर ऐसा हुआ कि, 24 घंटों में ही तमाम सड़कों पर लगा जाम समाप्त हो गया और ट्रैफिक सामान्य हो गया।

मौनी अमावस्या में आई भीड़ के बाद मुख्यमंत्री योगी सहित महाकुंभ प्रशासन ने श्रद्धालुओं को पांच फरवरी के बाद  आने का आवाहन किया था। आवाहन का असर हुआ और पांच फ़रवरी तक कुंभ में भीड़ कम हो गई, लेकिन इसके बाद अचानक प्रयागराज जाने वालों की भीड़ बढ़ गई। उत्तर, पश्चिम, पूर्व और पश्चिम से प्रयाग की तरफ से औसतन सात लाख गाड़ियां रोजाना प्रयागराज पहुंच रही थी, इस कारण तमाम सड़को पर कई किलोमीटर जाम लगने लगा। हालत ऐसे हो गए कि, महाराष्ट्र से प्रयागराज जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर 300 किलोमीटर का जाम लग गया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में लोगों को रोका जाने लगा और वापस लौटने का आवाहन किया गया। न केवल राजमार्ग बल्कि प्रयागराज पूरी तरह जाम हो गया। शहर के स्थानीय लोगों के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। 

अधिकारियों की लापरवाही अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार

प्रयागराज शहर और राजमार्गों पर लगे जाम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के साथ बैठक की। इस बैठक में पूर्वांचल सहित अवध के तमाम बड़े पुलिस अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकरियों को जाम को लेकर जमकर झाड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की लापरवाही को सीधे जाम और समस्या के लिए जिम्मेदार माना। मुख्यमंत्री ने तीसरे शाही स्नान के दौरान अधिकारियों की गौर-मौजूदगी को लेकर सीधे कठघरे में खड़ा किया। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत जाम समाप्त करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रयागराज शहर वासियों को जाम की समस्या से मुक्त करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, महाकुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्नान कराने की जिम्मेदारी हमारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत जल्द से जल्द प्रयाग आने वाले तमाम सड़को पर लगने वाले जाम को समाप्त करने सहित पार्किंग के चिन्हित सभी स्थानों का उपयोग करने का आदेश दिया। 

24 घंटे में जाम हुआ समाप्त 

मुख्यमंत्री के निर्देश और सख्ती को देखते हुए अधिकरी तुरंत काम में लग गए। नतीजा ऐसा हुआ कि, जहां प्रयागराज जाम की समस्या से जूझ रहा था, वह कुछ ही घंटों में जाम से मुक्त हो गया। यही नहीं प्रयागराज आने वाले तमाम सडको पर जहां कई कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा था वह भी समाप्त हो गया। सोमवार शाम तक जिन सडको पर वाहनों की क़तर दिखाई दे रही थी, मंगलवार सुबह होते होते वह सड़के खाली हो गई। वाहन आराम से आते जाते दिखाई दिए। प्रयागराज-रीवा जिस सड़क पर 80 किलोमीटर का जाम था वहां आज वाहन आसानी से आते जाते दिखाई दिए।