logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में भाजपा के दो विधायकों के बीच ‘छावा’ फिल्म दिखाने की होड़!


चंद्रपुर: छत्रपति संभाजी महाराज के पराक्रम और बलिदान पर आधारित छावा यह ऐतिहासिक फिल्म इन दिनों पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिनेमा हॉल में इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है और इसे जबरदस्त प्रतिसाद मिल रही है। इसी के चलते चंद्रपुर जिले में भाजपा के दो विधायकों के बीच अपने समर्थकों को यह फिल्म दिखाने की होड़ मची हुई है।

बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर जोरगेवार अपने-अपने कार्यकर्ताओं के लिए विशेष शो आयोजित कर इस फिल्म को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं के बीच काफी भ्रम और असमंजस की स्थिति बन गई है। इस फिल्म के जरिए दोनों विधायक अपनी लोकप्रियता और शक्ति प्रदर्शन की होड़ में लग गए हैं। 

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्र कर विशेष शो आयोजित करने की कोशिश की जा रही है, जिससे स्थानीय राजनीति में गुटबाजी और शक्ति प्रदर्शन की चर्चा तेज हो गई है। इस प्रतिस्पर्धा के कारण कार्यकर्ताओं की हालत भी अजीब हो गई है। वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस विधायक के शो में जाएं और किस गुट में बने रहें। कुछ कार्यकर्ताओं को दोनों विधायकों के शो में उपस्थिति दर्ज करनी पड़ रही है, जिससे उनके समय निकालना कठीण हो रहा है। 

यह फिल्म ऐतिहासिक है और इसके माध्यम से छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्य और बलिदान को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग इस फिल्म का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसा माहौल बनता नजर आ रहा है। इस विवाद से कई कार्यकर्ता नाराज भी हैं। कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म ऐतिहासिक और प्रेरणादायक है। यह किसने दिखाई, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि हम इससे क्या सीखते हैं। लेकिन विधायकों की आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण फिल्म का मूल उद्देश्य कहीं  पीछे न छूट जाये।

उनका कहना है कि राजनीतिक होड़ से ज्यादा जरूरी है कि इतिहास और संस्कृति के प्रति एकजुटता दिखाई जाए। छत्रपति संभाजी महाराज पूरे महाराष्ट्र के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इसलिए राजनीतिक मतभेद छोड़कर इस फिल्म को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, ऐसी मांग भी की जा रही है।