logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

'ट्रिपल इंजन' सरकार में तीन दलों के बीच खजाना लूटने की प्रतियोगिता: विजय वडेट्टीवार


बुलढाणा: जिले के शेगांव में बारी समाज की सभा में पहुंचे विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने आलोचना करते हुए कहा है कि तीन दलों के 'प्रमुख' खजाना लूट रहे हैं. राज्य में मनमाना शासन चल रहा है और तीनों सत्ताधारी दलों के बीच सरकारी खजाना लूटने की होड़ चल रही है. उन्होंने इस तस्वीर को बदलने के लिए मंत्री के गांवों में आने पर प्रतिबंध लगाने की भी अपील की.

रविवार को शेगांव में बारी समाज की सभा का आयोजन किया गया. इसी सभा के चलते पर वडेट्टीवार यहां आये थे. उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में तीन पार्टियों की सरकार आम लोगों के दम पर खड़ी हुई है. किसानों के नुकसान का कोई सर्वे नहीं हुआ और न ही उन्हें कोई मदद मिली. बेरोजगारों का मजाक उड़ाया जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें संविदा पर भर्ती किया जा रहा है. गरीबों और बेसहारों का कोई सहारा नहीं है. तीनों पार्टियों में सरकारी खजाने की लूट जारी है.

वडेट्टीवार ने कहा कि इसके चलते इन अन्यायी सामाजिक तत्वों को गांवों से प्रतिबंधित कर देना चाहिए और सड़कों पर घूमने की इजाजत नहीं देनी चाहिए. उन्होंने कहा, “इसके अलावा आपके सवालों और समस्याओं का समाधान नहीं होगा.”

देखें वीडियो: