logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मनपा चुनाव के पहले कांग्रेस का बड़ा निर्णय, राजेंद्र मूलक का निलंबन किया रद्द


नागपुर: कांग्रेस पार्टी ने आगामी मनपा सहित जिला परिषद चुनाव के पहले अपने बागी नेताओं को दोबारा पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र मूलक का निलंबन रद्द कर दिया और दोबारा कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मूलक को दोबारा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला सहित महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मूलक का पार्टी में स्वागत किया और आधिकारिक तौर पर उनके निलंबन को समाप्त करने की घोषणा की। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मूलक को दोबारा पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला सहित महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। 

ज्ञात हो कि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान राजेंद्र मूलक ने बगावत करते हुए रामटेक विधानसभा सीट से निर्दलय चुनाव लड़ा था। रामटेक महाविकास अघाड़ी में शिवसेना उद्धव गुट के पास थी, लेकिन मूलक ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने उनका समर्थन किया था, जिसमें सुनील केदार भी शामिल थे। पार्टी के निर्णय के विरोध में जाने के कारण मूलक को कांग्रेस ने पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया था।