logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा, विकास ठाकरे बोले- ऑपरेशन सिंदूर में जीत किसी पार्टी ने नहीं सैनिकों की


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के बाद कांग्रेस (Congress) ने भी महाराष्ट्र में बुधवार को तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी (Rajiv Gandhi) की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस ने राज्य भर में तिरंगा यात्रा निकाली। उपराजधानी नागपुर में भी विधायक और शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे (Mla Vikas Thakre) की अगुवाई में यह यात्रा निकाली गई। मध्य नागपुर के भारत माता चौक से लेकर शहीद चौक तक यात्रा निकाली गई। यात्रा में शहर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। 

यात्रा को लेकर बोलते हुए शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि, "देश की सुरक्षा के लिए जिन जवानों के अपनी शहादत दी है, उनके समर्थन और श्रद्धांजलि देने के लिए आज नागपुर सहित राज्य भर में कांग्रेस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।" 


एक पार्टी की नहीं सैनिकों की जीत

यात्रा पर भाजपा द्वारा की गई टिप्पणी पर भी ठाकरे ने जवाब दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "पाकिस्तान पर जो हमें जीत मिली है वह किसी एक पार्टी की जीत नहीं है। बल्कि हमारे सैनिकों द्वारा दिलाई हुई जीत है। देश के विरो के सम्मान में कोई भी नागरिक कोई भी यात्रा निकाल सकती है।" ठाकरे ने आगे कहा कि, "आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि है। उसके उपलक्ष्य में कांग्रेस राज्य भर में यह यात्रा निकाल रही है। इसलिए भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।"