logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस में बढ़ा विवाद, बैठक में सुनील केदार रहे अनुपस्थित; प्रदेश अध्यक्ष सपकाल के निर्णय से केदार नाराज!


नागपुर: नागपुर जिला कांग्रेस में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीदवार चयन को लेकर उठे विवाद ने अब और तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील केदार की गैरहाजिरी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को फिर सुर्खियों में ला दिया है। मिली जानकारी के केदार नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप ने कांग्रेस में सब ठीक होने की बात कही। 

आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुनील केदार की अगुवाई में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू लिया गया था। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस बैठक को अनुशासन के विपरीत बताते हुए गलत करार दिया। सपकाल ने इंटरव्यू प्रक्रिया को रद्द करते हुए जिला अध्यक्ष अश्विन बैस को निर्देश दिया कि चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप की अगुवाई में दोबारा इंटरव्यू आयोजित किए जाएं।

इसी के तहत आज जिला कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, लेकिन सुनील केदार बैठक में नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को फिर एक बार उजागर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केदार प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप ने किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सुनील केदार मुंबई दौरे पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।