logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Delhi Assembly Election: पांच फ़रवरी को दिल्लीवासी विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे मतदान, आठ फ़रवरी को आएंगे नतीजे


नई दिल्ली: केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने राजधानी दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने राजधानी में एक चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। पांच फ़रवरी को राजधानी में मतदान होगा और आठ फ़रवरी को चुनावी नतीजे आएंगे। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव आयोग ने पत्रकार वार्ता की। जहां मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) ने तारीखों का ऐलान किया।

ऐसा होगा चुनावी कार्यक्रम 

  • 10 जनवरी से शुरू होगा नामांकन
  • 17 जनवरी  तक कर सकेंगे नामांकन 
  • 20 जनवरी तक नाम ले सकते हैं वापस 
  • पांच फ़रवरी को होगा मतदान 
  • आठ फ़रवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे 


दिल्ली के 1.55 करोड़ मतदाता करेंगे वोट 

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, कुल 1.55 करोड़ मतदाता है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख है, महिला मतदाताओं की संख्या 71.74 लाख है और युवा मतदाताओं की संख्या 25.89 लाख है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 2.08 लाख हैं।"