logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष! पीएम मोदी से मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर जारी


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में मन मुताबिक कामयबी नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठन स्तर पर बदलाव का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों जहां बिहार और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया। वहीं अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। मौजूदा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) के मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कार्यकारी अध्यक्ष की रेस में कई नाम शामिल है। हालांकि, सबसे ज्यादा जिस नाम को कयास लगाए जा रहे हैं वह है महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का। पिछले दिनों फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात भी की। जिसके बाद चर्चाओं को और बल मिलता दिखा रहा है। 

भाजपा के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रह सकता है। जगत प्रकाश नड्डा का यह कार्यकाल छह जून 2024 को समाप्त हो गया है। जिसके बाद अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है। हालांकि, भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना मुश्किल है। जिसको देखते हुए फ़िलहाल पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जायेगा। गौरतलब है कि, 2019 के समय जब अमित शाह गृहमंत्री के तौर पर मोदी सरकार में शामिल हुए तो जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। बाद में उन्हें पार्टी का पुर्णकालिन अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। 

विधानसभा चुनाव के पहले कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा संभव 

साल के आखिर में देश के तीन प्रमुख राज्य महाराष्ट्र, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी के अध्यक्ष के नेता और संविधान के अनुसार, नड्डा मंत्री रहते पूरा समय चुनाव में नहीं दे सकते हैं। इसलिए राज्यों के चुनाव के पहले भाजपा को अपना कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा करना बेहद जरुरी है। वहीं सभी राज्यों में महाराष्ट्र बेहद महवत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे ज्यादा सीट है। 

महाराष्ट्र में मिल सकता है भाजपा को फायदा 

लोकसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी राज्य की 27 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी और केवल नौ पर ही जीत हासिल कर सकी। सबसे महत्वूर्ण नितिन गडकरी को छोड़कर राज्य मौजूदा सभी केंद्रीय मंत्री चुनाव हार गए। यही नहीं विदर्भ में जहां पार्टी ने पिछली बार पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार वह केवल दो पर आकर सिमट गई, वहीं सहयोगियों के साथ 10 मेसे केवल तीन सीट कामयाबी मिली। अगर फडणवीस को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाता है तो आगामी चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमद रह सकता है।सरकार के साथ-साथ संगठन में भी उनकी अच्छी पकड़ है। फडणवीस महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2014 के विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में भाजपा ने 122 सीट हासिल किया था। जिसके बाद उनके नेतृत्व में पहली बार राज्य में भाजपा की अगुवाई में सरकार का गठन किया गया। 

शाह, पीएम मोदी और संघ के करीबी 

मौजूदा समय में फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का बेहद करीबी माना जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर संघ और भाजपा के बीच बातचीत का दौर जारी है। हालांकि, दोनों एक नाम पर एक मत नहीं हो पाए हैं। वहीं फडणवीस के नाम पर किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

विदर्भ से दूसरी बार होगा अध्यक्ष 

फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा की दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से विधायक और राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। फडणवीस के पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। गडकरी का कार्यकाल बीजेपी के लिए बेहद कामयाब रहा था। इसी कारण भाजपा ने अपने संविधान संशोधन कर अध्यक्ष को एक के बजाय दो कार्यकाल देने की व्यवस्था की। हालांकि, उस समय लगे आरोपों के बाद गडकरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अगर फडणवीस को अध्यक्ष बनाया जाता है तो विदर्भ से दूसरी बार भाजपा का अध्यक्ष बनेगा।