logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

पूर्व विधायक रमेश कुथे का खुलासा, कहा - देवेंद्र फड़णवीस और बावनकुले के फोन नहीं उठाने पर छोड़ी बीजेपी


गोंदिया: पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा छोड़ दी। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा और जिला परिषद चुनावों में वादे के बावजूद उनके बेटे को टिकट नहीं दिया। पूर्व विधायक रमेश कुथे ने यह भी कहा कि फडणवीस और बावनकुले उनका फोन भी नहीं उठा रहे थे इसीलिए उन्होंने बीजेपी छोड़ी है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोंदिया विधानसभा में ओबीसी चेहरे की मांग हो रही है। इसी बीच पिछले हफ्ते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले गोंदिया में एक शादी समारोह में आए थे। इसके बाद उन्होंने कुथे परिवार से मुलाकात की तो गोंदिया की राजनीति में हलचल मच गई। 

वहीं, रमेश कुथे के बेटे सोनू कुथे गोंदिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, लेकिन इस मुलाकात को राजनीतिक हलके में हलचल बताया जा रहा है। पूर्व विधायक रमेश कुथे ने बीजेपी छोड़ दी है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।  

देखें वीडियो: