logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

पूर्व विधायक सेहषराम कोरोटे ने नाना पटोले पर बोला हमला, कहा - जहां नाना वहां कभी नहीं जाना


गोंदिया: आमगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक सेहषराम कोरोटे कांग्रेस छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव का ठीकरा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर फोड़ा है। 

उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने पूरे महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को खत्म करने का काम किया। उन्होंने एक नारा दिया था कि “जहां नाना वहीं जाना” लेकिन अब पूरे महाराष्ट्र कांग्रेस में दूसरा नारा चल रहा है कि “जहां नाना वहां कभी नहीं जाना।” कोरोटे ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि नाना पटोले चॉकलेटी बॉय नेता हैं। वे केवल चॉकलेट परोसते हैं।

आमगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सेहषराम कोरोटे ने कहा, “मैं ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने वाला हूं यह सोचकर साकोली में मुख्यमंत्री का एक बड़ा बंगला बनाया गया। अब कहां गए मुख्यमंत्री? मुख्यमंत्री भी नहीं रहे और जनता ने भी नकार दिया। बैलेट से 208 वोटों से निर्वाचित हुए।