logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किया जा रहा हमला; Ullu, ऑल्ट एप्स सहित 25 एप्स पर लगाए प्रतिबंध का विरोध करते बोले कांग्रेस नेता राजीव शुक्ल


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा निर्णय लेते हुए सॉफ्ट पोर्न सहित अश्लील सामग्री प्रस्तुत करने वाले 25 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगाए एप्स में उल्लू, ऑल्ट बालाजी जैसे अड्डा 52 जैसे एप्स शामिल है। हालांकि, सरकार के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने सरकार के निर्णय को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

सरकार द्वारा लिए निर्णय पर एएनआई से बातचीत करते हुए शुक्ला ने कहा कि, "सरकार अश्लील सामग्री हो उसपर आप उपाय कर सकते हैं, लेकिन जिस तरह से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है और सरकार का विरोध करने वाली वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। यह गलत है।"

25 एप्स पर लगाया बैन 

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जाहिर की और अश्लील सामग्री सॉफ्ट पोर्न प्रस्तुत करने वाले एप्स, वेबसाइट और ओटीटी पर बैन लगा दिया। सरकार ने जिन एप्स पर प्रतिबन्ध लगाया उसमें ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix, Triflicks आदि हैं।