logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

दिसंबर महीने में होंगे आम चुनाव, केंद्र के विशेष सत्र बुलाने के बाद शुरू हुई चर्चा


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को सितंबर महीने में विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर के बीच यह विशेष सत्र बुलाया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर दी। सरकार के इस ऐलान से सभी चौंक गए हैं। राजनीतिक दलों के साथ मीडिया में विभिन्न तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई कह रहा है कि, मोदी सरकार समय से पहले चुनाव कराने का ऐलान कर सकती है। तो कह रहा केंद्र सरकार सभी चुनाव एक साथ कराने का बिल ला सकती है। 

ट्वीट में क्या लिखा जोशी ने?

जोशी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “संसद का विशेष सत्र (17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261वां सत्र) आगामी 18 से 22 सितंबर के दौरान होगा, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के समय में होने वाले इस सत्र में संसद में सार्थक चर्चा और बहस होने को लेकर आशान्वित हूं।”

विपक्ष के नेता लगातार जाता रहे आशंका

बीते कई दिनों से विपक्षी लगातार यह कह रहे हैं कि, केंद्र सरकार समय से पहले ही चुनाव करा सकती है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बीते दिनों कहा था कि, केंद्र सरकार इण्डिया गठबंधन से डर गई है। वह अब जल्द से जल्द चुनाव कराने पर विचार करा रही है। पांच राज्यों के चुनाव के साथ मोदी सरकार आम चुनाव का ऐलान भी कर सकती है। नितीश के साथ ममता बनर्जी  सहित कई नेता ऐसी ही बात कह चुके हैं। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने एक देश एक चुनाव का कानून लाने तक की बात कह दी है। 

2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने के बाद एक देश एक चुनाव की चर्चा सामने आई। इसके बाद इसे लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं. बीजेपी एक देश एक चुनाव पर जोर देती है. इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार इस संबंध में अध्यादेश लाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस पांच दिवसीय विशेष सत्र में 6 बिल पेश किए जाने हैं. साथ ही सात से आठ बैठकें भी होंगी।