logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी एनसीपी, प्रफुल्ल पटेल बोले- छोटे चुनाव में कुछ जगह गठबंधन करना असंभव


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के राज्य सभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया स्थित अपने निवास पर जिले के नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान कृषि, सिंचाई, बुनियादी ढांचे और विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान पटेल ने नागरिकों की समस्याओं का तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करने का निर्देश दिया।

वहीं, नागरिकों से चर्चा के बाद पत्रकारों से बातचीत में पटेल से सरकार पर लाड़की बहिण योजना के लिए आदिवासी विभाग के फंड में 335 करोड़ रुपये की वृद्धि करने के आरोप के बारे में सवाल किया गया। इस पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि लोगों को झूठे आरोप लगाने की आदत हो गई है। पटेल ने जवाब दिया कि लाड़ली बहन और भाऊ योजना सरकार अगले पांच साल तक चलाएगी और भविष्य में हम इस निधि को 1500 रुपये से भी अधिक बढ़ाएंगे।

साथ ही स्थानीय निकाय चुनावों के बारे में बात महायुति के साथ या अकेले चुनाव लड़ने के प्रश्न पर पटेल ने कहा कि जहां भी संभव होगा हम गठबंधन बनाएंगे। हालांकि, छोटे चुनावों में कुछ जगहों पर गठबंधन बनाना संभव नहीं है, लेकिन हम यथासंभव अधिक से अधिक जगहों पर महायुति के रूप में चुनाव लड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, वैष्णवी हगवने आत्महत्या मामले के आरोपी अजीत पवार का कार्यकर्ता होने की बात सामने आई है। इस पर गुलाब पाटिल ने अजित पवार को सलाह दी थी कि कार्यकर्ताओं की पृष्ठभूमि की जांच करने के बाद ही पार्टी को पद देना चाहिए। प्रफुल्ल पटेल से इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का रुख यह है कि इसकी जांच के बाद ही पार्टी की सदस्यता दी जानी चाहिए। लेकिन अगर हमें इसका अहसास हो जाए तो हम ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में नहीं रखेंगे।