logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: किसानों को दें 12 घंटे बिजली, विधायक विनोद अग्रवालने बिजली अधिकारीयों से की मांग


गोंदिया: किसानों को 12 घंटे बिजली आपूर्ति दिलाने के लिए गोंदिया (Gondia) के भाजपा विधायक विनोद (Vinod Agrawal) अग्रवाल विद्युत वितरण कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने महावितरण के मुख्य अभियंता, अधीक्षण और कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी है कि अगर गोंदिया तहसील में किसानों को 12 घंटे लगातार बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

गोंदिया जिले में रबी सीजन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने फसलें लगाई है। शुरुआत में किसानों को 12 घंटे लगातार बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही, बिजली वितरण कंपनी केवल 8 घंटे ही बिजली उपलब्ध करा रही है, जबकि किसानों द्वारा लगाई गई धान की फसल को पानी की जरूरत है। बोरवेल की मदद से  धान की फसल को पूरा पानी नहीं मिल रहा था।

नाराज किसान जब विधायक विनोद अग्रवाल से अपनी समस्या सुनाए तो विधायक विनोद अग्रवाल ने महा वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता सुहास रंगारी, अधीक्षण अभियंता रामाराव राठौड़, कार्यकारी अभियंता आनंद जैन से मुलाकात की और धान की फसल की खेती के दौरान 12 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक अग्रवाल ने अगले दो दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों के साथ तीव्र आंदोलन चेतावनी दी है।