logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia Shivshahi Bus Accident: मृतकों की संख्या पहुंची 11, मरने वालो में सबसे जयादा भंडारा जिले के निवासी


गोंदिया: अर्जुनी तहसील में हुई बस दुर्घटना में मृत्यको की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। वहीं अभी भी 15 लोग घायल है, जिन्हे इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की हालत देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों में से आठ लोगों की पहचान हो गई है, जिसमें एक नागपुर, चार भंडारा, तीन गोंदिया और एक चंद्रपुर जिले की हैं। वहीं एक मृतक पुलिसकर्मी है। 

मृतकों की पहचान, स्मिता विक्की सूर्यवंशी (32, मोरगांव, गोंदिया), मंगला राजेश लांजेवार (60, पांजरा, भंडारा) राजेश देवराम लांजेवार (पांजरा, भंडारा), कल्पना रविशंकर वानखेड़े (65, वरोरा, चंद्रपुर), रामचंद्र बदलू कनोजे (65, चन्दोरी, साकोली, भंडारा) अंजीर रामचंद्र कनोजे (60,चन्दोरी, साकोली, भंडारा), आरिफ अजहर सैय्यद (42, धोती, गोरेगांव, गोंदिया) और नयना विशाल मिटकरी (35, बेसा, नागपुर) शामिल है।

दो की हालत गंभीर, इलाज जारी 

जिला वैद्यकीय अधिकारी कुष्माकर घोरपडे ने मृतकों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि, हादसे में 26 लोगों को इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में लाया गया। जिसमें से 10 की रास्ते में ही मृत्यु हो गई। वहीं एक का इलाज के दौरान मौत हुई है। बाकी बचे 15 लोगों का इलाज में अस्पताल में इलाज किया है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।