logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिवसेना पार्टी के मुद्दे पर फिर टली सुनवाई, वडेट्टीवार ने कहा - देश संविधान और कानून से चल रहा है यह दिखाने का यह सुनेहरा अवसर


नागपुर: आज सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह विवाद को लेकर एक सुनवाई हुई और यह सुनवाई एक बार टल गई। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में 12 नवंबर को अगली सुनवाई करने की बात कही है। इस पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने प्रतिक्रिया दी है।  

शिवसेना (यूबीटी) द्वारा पार्टी चिन्ह को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, “संविधान का सम्मान होना चाहिए और लोकतंत्र जीवित रहना चाहिए। लोकतंत्र को मज़बूत करना ज़रूरी है। 

उन्होंने कहा, “यह फ़ैसला इस बात पर निर्भर करता है कि देश को किस दिशा में ले जाना है और किन विचारों पर इसका निर्माण करना है। यह जनता को यह दिखाने का सुनहरा अवसर है कि देश संविधान और क़ानून के शासन से चलता है। हम उम्मीद करते हैं कि फ़ैसला न्यायसंगत और संविधान पर आधारित होगा।”