logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने सीजेआई भूषण गवाई का किया सम्मान, मुख्य न्यायाधीश बोले- मेरे जीवन में बहुत लोगों का योगदान


नागपुर: उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन (High Court Association) द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भूषण गवाई (CJI Bhushan Gawai) का सम्मान किया गया। शहर के भट सभागृह में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पूर्व सीजेआई उदय ललित ने सीजेआई गवाई को मोमेंटम देकर उनका गौरव किया। इस दौरान सीजेआई की पत्नी भी मंच  मौजूद रही। 

भट सभागृह में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम का संचालन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता ने किया। इस दौरान न्यायमूर्ति अतुल चांदुरकर, प्रसन्न वराले, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अलोक अराध्ये, नागपुर खंडपीठ के प्रशासनिक न्यायाधीश नितिन सांबरे, न्यायमूर्ति अनिल किल्लोर, भारत के मुख्य सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित महाराष्ट्र के मुख्य अधिवक्ता बीरेंद्र सराफ भी मौजूद रहे।

इस दौरान सभी वक्ताओं ने सीजेआई गवाई के जीवन और एक वकील और इसके बाद न्यायाधीश के तौर पर उनके द्वारा किये कामों का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की। पूर्व सीजेआई उदय ललित ने जस्टिस गवाई की प्रशंसा करते हुए कहा, "साहस, अच्छी योजना और समय के प्रति सजग रखने वाला व्यक्ति कभी स्थिति को पार कर सकता है। और इसका जीता जागता उदाहरण सीजेआई गवाई हैं। 

बार काउंसिल द्वारा किये गए सम्मान को देखकर  सीजेआई गवाई भावुक हो गए। गवाई ने कहा, "मेरी यात्रा में कई लोगों ने मेरा साथ दिया है। मेरा परिवार डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान को सर्वोच्च मानता है। सीजेआई ने अपने पुराने दिन याद करते हुए कहा कि, मैंने खुद गरीबी देखि है। इसलिए मुझे आम नागरिकों की पीड़ा और तकलीफ समझने में संवेदनशीलता आई है।