logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

"काश सिसोदिया मौजूद होते........", केजरीवाल के भाजपा मुख्यालय मार्च पर स्वाति मालीवाल का हमला


नागपुर: आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के साथ की गई मारपीट का मामला लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपने पिए की गिरफ़्तारी के विरोध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की साजिश बताई और भाजपा मुख्यालय (BJP Headquarter) तक मार्च का ऐलान कर दिया। केजरीवाल के इस ऐलान पर मालीवाल ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को याद करते हुए हमला बोला है। 

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि, "किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया?" मालीवाल ने शराब घोटाले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया को याद करते हुए आगे लिखा कि, "काश इतना ज़ोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहाँ होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!"

सीएम आवास से सीसीटीवी का डीवीआर किया जब्त 

दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार कल रात में तीस हजारी कोर्ट पेश किया। जहां अदालत ने बिभव को पांच दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया। वहीं रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की एक टीम मुख्यमंत्री निवास पहुंची और वहां  सीसीटीवी के डीवीआर को जब्त कर अपने सात लेकर चली गई।