logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर जिला नियोजन समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि सदस्यों ने प्रशासन के कामकाज पर निकाली जमकर भड़ास


नागपुर: पालकमंत्री की अध्यक्षता में हुई नागपुर जिला नियोजन समिति की बैठक में जनप्रतिनिधि सदस्यों ने प्रशासन के कामकाज पर जमकर भड़ास निकाली, जनप्रतिनिधियों की नजारगी कुछ इस कदर थी की पालकमंत्री को ये आदेश देना पड़ा की डीपीडीसी की बैठक में उपस्थित किये गए प्रश्नों का उत्तर 15 दिनों में दिया जाये।

नागपुर जिला नियोजन समिति की हुई बैठक में अधिकारी विधायकों के निशाने पर रहे। जिले से जुड़े कई विषयो पर प्रशासन द्वारा समाधानकाररक उत्तर नहीं मिलने पर लगभग सभी पार्टी के विधायकों द्वारा अपनी नजारगी व्यक्त की गयी। इस बैठक में भाजपा के विधानपरिषद सदस्य परिणय फुके ने सिटी सर्वे कार्यालय में चल रही अनियमितताओं का सवाल खड़ा किया और बताया की किस तरह उन्हें खुद का काम जो इस ऑफिस से जुड़ा हुआ था उसे दलाल के माध्यम से करवाना पड़ा। 

फुके ने ही अंबाझरी तालाब में मिलने वाले दूषित पानी का मुद्दा उपस्थित किया और इस पर रोक लगाने की मांग की। फुके ने ही मध्य नागपुर से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे बंद होने का विषय उठाया। शहर में लगे 3688 कैमरों में से 1200 कैमरे बंद है। इन्हे शुरू किये जाने को लेकर हो रही देरी पर प्रशासन द्वारा चुनावी आचार संहिता का हवाला दिया इस पर प्रवीण दटके ने आक्रामक टिप्पणी की और कहा की आचार संहिता के लिए शहर की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। सीसीटीवी के मुद्दे पर अधिकारियो ने दो महीने के अंदर सभी कैमरे शुरू होने की जानकारी दी। 

कांग्रेस के विधायक डॉ नितिन राऊत और विकास ठाकरे ने डीपीडीसी में चर्चा में आने वाले मुद्दें के प्रलंबित होने का विषय उठाया इस बार पालकमंत्री ने डीपीडीसी की बैठक में उपस्थित किये गए प्रश्नों का उत्तर 15 दिनों में दिए जाने का निर्देश प्रशासन को दिए। बैठक में अंबाझरी में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक के काम में होने वाली देरी पर भी पालकमंत्री ने नाराजगी व्यक्त और जल्द काम शुरू किये जाने का निर्देश दिया।