logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर में गुट नेता के नाम पर कांग्रेस में सहमति नहीं, प्रदेशाध्यक्ष की कोशिश नाकाम


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: महानगरपालिका में कांग्रेस की गुट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल आगे बढ़ गई है। कांग्रेस के गुट नेता पद को लेकर आपसी सहमति न बनने के कारण यह रजिस्ट्रेशन अटक गया है। गुट नेता के नाम पर अंतिम निर्णय न हो पाने से आज होने वाली गुट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार की ओर से गुट नेता पद के लिए वसंत देशमुख का नाम प्रस्तावित किया गया था। हालांकि सांसद प्रतिभा धानोरकर ने इस नाम का विरोध किया। वहीं, प्रतिभा धानोरकर द्वारा सुझाए गए सुरेंद्र अडबाले के नाम पर विजय वडेट्टीवार ने आपत्ति जताई। दोनों गुटों के बीच विरोधाभास की भूमिका के कारण कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन अंत तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। परिणामस्वरूप चंद्रपुर महानगरपालिका में कांग्रेस गुट नेता के नाम की घोषणा नहीं हो पाई। यदि आज गुट रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तो आगामी तीन दिनों की छुट्टियों के कारण अब यह प्रक्रिया सीधे मंगलवार को ही पूरी हो सकेगी। इससे कांग्रेस की गुट पंजीकरण प्रक्रिया और अधिक विलंबित हो गई है।

इस बीच कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और असमंजस का राजनीतिक लाभ भाजपा उठा सकती है, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस की इस आंतरिक कलह को मुद्दा बनाकर नगर नई रणनीति अपना सकती है। अब चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर चुनाव की आगामी राजनीतिक दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि कांग्रेस अपने गुट नेता पद के विवाद को कब और कैसे सुलझाती है।