logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

भारतीय मूल के थर्मन शनमुगरत्नम बने सिंगापुर के राष्ट्रपति


नई दिल्ली: भारतीय मूल के सिंगापुर में जन्मे अर्थशास्त्री थर्मन शनमुगरत्नम ने शुक्रवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने साल 2011 के बाद से देश के पहले राष्ट्रपति चुनाव में 70 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए हैं।

चुनाव विभाग ने कहा, “66 वर्षीय पूर्व वरिष्ठ मंत्री को 2.48 मिलियन वोटों में से 70.4 प्रतिशत (1,746,427 वोट) मिले, जबकि उनके चीनी मूल के प्रतिद्वंद्वियों एनजी कोक सॉन्ग और टैन किन लियान को क्रमशः 15.72 प्रतिशत और 13.88 प्रतिशत वोट मिले।”

बीती आधी रात को रिटर्निंग ऑफिसर टैन मेंग दुई ने परिणाम की घोषणा की, जिससे थर्मन सिंगापुर के तीसरे भारतीय मूल के राष्ट्रपति बन गए हैं।