logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

"शुरुआत में भाजपा अक्षम इसलिए संघ की जरुरत, अब हम बड़े हो गए", RSS को लेकर पूछे सवाल पर बोले जेपी नड्डा


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की बात हो तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayam Sevak Sangh) की चर्चा न हो यह नामुमकिन नहीं है। बीजेपी को संघ का राजनीतिक विंग माना जाता है। भगवा दल के अधिकतर बड़े और छोटे नेता संघ की पृष्टभूमि से आता है। भाजपा की जीत और हार में संघ की बड़ी भूमिका रही है। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने बड़ा बयान दिया है। 

एक निजी समाचार पत्र से बात की। जहां संघ सहित वाजपेई-मोदी काल (Atal Bihari Wajpei-Narendra Modi Era) को लेकर पीछे सवाल पर भाजपा नेता ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी अब आत्मनिर्भर है और अपना कामकाज स्वतंत्र रूप से करती है। शुरुआती दिनों में हम अकुशल होंगे, थोड़े पिछड़े होंगे। तब हमें आरएसएस की जरूरत थी। आज हम बड़े हो गये हैं। सक्षम हैं इसलिए बीजेपी अपना खुद का ख्याल रखती है। इन दो युगों के बीच यही अंतर है।"

नड्डा से आरएसएस के समर्थन के बारे में पूछे सवाल पर बोलते हुए नड्डा ने कहा, "पार्टी अब बड़ी हो गई है। हर किसी के अपने कर्तव्य और भूमिकाएँ हैं। RSS एक सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन है। हम एक राजनीतिक संगठन हैं। यहां आवश्यकता का कोई सवाल ही नहीं है। आरएसएस एक वैचारिक शाखा है। वो वैचारिक तौर पर अपना काम करते हैं, हम अपना। हम अपना काम अपने तरीके से करते हैं। राजनीतिक दलों को यही करना चाहिए।”