logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: जालना में मराठा प्रदर्शनकारी पर लाठीचार्ज, संजय गायकवाड़ ने की निंदनीय


बुलढाणा: जलना के अंतरवाली सराती गांव में मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए हवा में गोलियां भी चलाई गईं. इस घटना के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं. विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों ने घटना की निंदा की है. इस पर शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने नारजगी व्यक्त की है.

गायकवाड़ ने कहा, “इस तरह जानवरों को भी नहीं मारा जाता, मराठा आंदोलनकारियों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई जाती हैं. यह घटना निंदनीय है.”

उन्होंने कहा कि बुलढाणा जिले में मुख्यमंत्री आ रहे हैं उनसे इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करेंगे और मैं लाठीचार्ज की जांच कर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड करने की मांग करने जा रहा हूं.

विधायक ने आगे कहा कि मराठा आरक्षण कोर्ट में अटका हुआ है. मराठा समाज के सब्र का बांध टूट रहा है. भविष्य में मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे मुख्यमंत्री के कार्यकाल के भीतर मराठा आरक्षण के स्थायी समाधान पर निर्णय लें.

संजय गायकवाड़ ने कहा, “सरकार के नुकसान से हमें आरक्षण नहीं मिलेगा, लोगों को परेशान करके भी हमें कुछ नहीं मिलेगा, जब यह मामला कोर्ट से बाहर आएगा और सरकार ऐसा नहीं करेगी तो हम भी आपके आंदोलन में आक्रामक रूप से पहल करेंगे.”

संजय गायकवाड़ ने पूरे मराठा समुदाय से शांत रहने की अपील की है.