logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

विपक्ष के सत्य मार्च में नेताओं ने सरकार पर बोला हमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी दिया विपक्ष को जवाब


मुंबई: आज मुंबई में फर्जी मतदाता सूची के खिलाफ महाविकास आघाड़ी और सहयोगी दलों ने 'सत्य मार्च' निकाला। इस मार्च विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर मत चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार के मुखिया शरद पवार ने कहा कि अगर हम देश के संसदीय लोकतंत्र और मतदान के अधिकार को बचाना चाहते हैं तो आपको और मुझे एकजुट होना होगा। पवार ने कहा कि हम खुद के लिए कुछ नहीं मांग रहे हैं, केवल इतना कह रहे हैं, लोकतंत्र में संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसका उपयोग करने का समय आ गया है।    

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहाण ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी का यह 'असत्य मोर्चा' केवल एक बार फिर समाज में झूठी बातें फैलाकर लोगों को गुमराह करने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह महाविकास अघाड़ी का सामान्य रुख है कि वो जीते तो लोकतंत्र है और हारे तो ईवीएम गलत। 

चुनाव नज़दीक आते ही संविधान और लोकतंत्र के नाम पर भावनात्मक राजनीति करके जनता को गुमराह करना महाविकास आघाड़ी का नियमित खेल बन गया है। लोकसभा चुनाव में जब महाविकास आघाड़ी को जनता का वोट मिला था, तब महाविकास आघाड़ी के नेता, जिनके मुँह से 'ब्रा' तक नहीं निकला था, स्थानीय निकाय चुनाव नज़दीक आते ही जनता को एक बार फिर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।