logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

अच्छी पोस्टिंग के लिए पुलिस विभाग में लॉबिंग तेज़, नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों के लग रहे चक्कर


- पवन झबाडे

राज्यभर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जोरों पर है। इसी क्रम में चंद्रपुर जिले में भी पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर अंदरूनी हलचल तेज़ हो गई है। अच्छी और प्रभावशाली पोस्टिंग पाने के लिए अब लॉबिंग शुरू हो गई है, जिसमें कुछ अधिकारी राजनीतिक संपर्कों का सहारा ले रहे हैं, तो कुछ वरिष्ठ अफसरों की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विशेष पुलिस महानिरीक्षक (IG) द्वारा परीक्षेत्र अंतर्गत तबादले जल्द ही किए जाने वाले हैं, और इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव संभव हैं। इसी संभावित फेरबदल को लेकर कई पुलिस निरीक्षक अब से ही अपनी पसंदीदा जगहों की पोस्टिंग पाने के लिए सक्रिय हो गए हैं।

महत्त्वपूर्ण पुलिस स्टेशन के लिए रस्साकशी

पुलिस विभाग में यह सर्वविदित है कि कुछ थाने और शाखाएं ‘रसूख वाली मानी जाती हैं, जहाँ जिम्मेदारी के साथ-साथ जनसंपर्क और अवसर भी अधिक मिलते हैं। ऐसे स्थानों पर पोस्टिंग के लिए अब एक प्रकार की ‘दौड़’ शुरू हो चुकी है। लॉबिंग के तहत कुछ पोलीस निरीक्षक राजनीतिक नेताओं के माध्यम से फिल्डिंग लगा रहे हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से ‘फील्डिंग’ कर रहे हैं।

पसंदीदा ठाणे, विशेष शाखाओं पर टिकी निगाहें

आमतौर पर जिले के बडे और दुसरे जिले से सटे हुए और भारी उद्योग वाले पोलीस ठाणे के पोस्टिंग के लिये प्रयास किया जाता है। इन  थानो में पदस्थापन न केवल एक प्रतिष्ठा का विषय होती है, बल्कि यह आगामी पदोन्नतियों या तबादलों को भी प्रभावित कर सकती है। इसी कारण अधिकारी हरसंभव प्रयास में जुटे हैं कि उन्हें उनकी ‘मनपसंद’ जगह पर नियुक्त मिल जाए।

पोस्टिंग को लेकर विभाग के भीतर चर्चा जोरों पर

इस लॉबिंग की प्रक्रिया को लेकर पुलिस विभाग के अंदर भी हलचल मची है। चर्चा का विषय यह है कि क्या योग्यता के आधार पर पोस्टिंग होगी या फिर ‘संपर्कों’ और ‘सिफारिशों’ के आधार पर? 

एसपी सुदर्शन योग्यता के आधार पर करेंगे नियुक्ति!

चंद्रपुर जिले में पुलिस अधिकारियों की आगामी पोस्टिंग को लेकर लॉबिंग का जोर बढ़ गया है। कई अधिकारी मनपसंद पुलिस स्टेशन पाने के लिए राजनीतिक संपर्कों का सहारा ले रहे हैं। हालांकि, जिले के पोलीस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन किसी भी दबाव या सिफारिश को दरकिनार कर सिर्फ योग्यता के आधार पर नियुक्ति करेंगे, ऐसा भी कहा जा रहा है।