logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Loksaha Election 2024 सातवें और आखिरी चरण का प्रचार समाप्त, कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी; दो दिन लगाएंगे ध्यान


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए प्रचार गुरुवार शाम को समाप्त हो गया। प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जहां पंजाब में बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। वहीं राहुल और अखिलेश ने पूर्वांचल की सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कन्याकुमारी पहुंच गए हैं। पीएम 31 मई और एक जून को यहाँ ध्यान लगाएंगे।

जहां स्वामी विवेकानंद ने लगाया ध्यान वहीं रहेंगे मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय दौरे पर कन्याकुमारी पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री यहाँ 30 मई से लेकर एक जून तक रहेंगे। इस दौरान पीएम उसी जगह ध्यान लगाएंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था। इसके लिए विवेकानद मेमोरियल में पूरी तैयारी कर ली गई है।

प्रचार में पीएम मोदी ने झोंकी ताकत 

पीएम लगातार तीसरी बार सत्ता में पहुंचे के लिए मैदान में उतरे हैं। सात चरण के चुनाव में पीएम ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम ने 45 दिन लंबे चुनाव में 208 रैली और कई रोडशो किये। इस दौरान उन्होने 80 से ज्यादा निजी या सार्वजनिक न्यूज़ चैनलों को साक्षात्कार भी दिए। 2019 मे पीएम ने 143 रैली की थी, जिसे पीएम ने इस बार खुद तोड़ दिया।